Amezing Facts About India: भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न धर्म, जाति, संस्कृति और संप्रदाय के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। भारत में हर दिन कुछ न कुछ नया सुनने को मिलता ही रहता है। 

भारत के भौगोलिक महत्व की बात करें तो यहां भी हमारा देश विशेषताओं से घिरा हुआ है. मध्य भारत के मैदान, उत्तर पूर्व के वर्षा वन, बर्फीले ठंडे हिमालयी क्षेत्र और पश्चिम में शुष्क रेगिस्तान ।

क्या आपको पता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और सातवां सबसे बड़ा देश है। तो चलिए ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में हम आपको बताएंगे।

Amezing facts about India in hindi | भारत के बारे मे रोचक तथ्य
1. इंडिया नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नामक नदी से हुई है। जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहती थी।

2. भारत देश दुनिया में सबसे बड़े आकर वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर में आता है।

3. अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है ।

4. भारत ने दुनिया को योग दिया, जो कि 5000 वर्ष से भी अधिक पुराना है ।

5. भारत देश दुनिया में फिल्मों का सबसे बड़ा उत्पादक है।

6. जीरो (0) नंबर का अविष्कार भी भारत में हुआ था। और इसका आविष्कार आर्य भट्ट ने की थी।

7. भारत में कुल जनसंख्या के 38 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं, जो विश्व मे सबसे ज्यादा है।

8. संयुक्त राष्ट्र के मिशन में सबसे अधिक भारतीय सैनिक हैं ।

9. भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है. भारतीय रेलवे में प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर है. साथ ही भारतीय रेलवे ही सबसे अधिक नौकरी प्रदान करता है ।

10.भारत के केरल में दुनिया की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था है।

11. दुनिया के 70% Spices भारत में पाए जाते हैं ।

Amezing facts about India in hindi | भारत के बारे मे रोचक तथ्य

12.भारत के पास चीन और अमेरिका के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सक्रिय सेना है

13. क्या आप जानते पाई की वैल्यू का अविष्कार भारत में हुआ था ।

14. त्रिकोणमिति, बीजगणित का अविष्कार भी  भारत में ही हुआ था ।

15. भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में (संयुक्त रूप से), वेटिकन सिटी और मक्का की तुलना में अधिक लोग आते हैं ।

16. मोतियाबिंद सर्जरी का अविष्कार भारत में हुआ था ।

17. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि शैम्पू का अविष्कार भी भारत में ही हुआ था ।

18. मेघालय राज्य पृथ्वी के सबसे अधिक बारिश वाला राज्य है और चेरापूंजी सबसे अधिक बारिश वाली जगह है।

19. क्या आप जानते है कि भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने सारे वर्ल्ड कप जीते है।

20. भारत देश के पास, अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सक्रिय सेना है।

21. क्या आपको पता है कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में 26 मई को स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा भी किया था।

22. दुनिया में किसी भी अन्य देश से अधिक मस्जिदें (300,000) भारत में हैं ।

23. लखनऊ का सिटी मांटेसरी स्कूल भारत में छात्रों के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है. यहाँ 45 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं ।

24. भारत में ही दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। ये क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश में है जो कि समुद्र तट से 24 हजार मीटर ऊपर बना है।

Amezing facts about India in hindi | भारत के बारे मे रोचक तथ्य

25. भारत के कुंभ मेले का जमावड़ा इतना बड़ा होता है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

26. वर्तमान समय में भारत देश, दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

27. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लगभग 17 वीं शताब्दी तक भारत देश, विश्व का सबसे अमीर देश हुआ करता था।

28. भारत का राष्ट्रीय पेय चाय है।

29. भारत, अमेरिका और जापान के बाद सुपरकंप्यूटर बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर है।

30. एक सर्वे के अनुसार भारतीय महिलाओं के पास पूरी दुनिया का तकरीबन 11% सोना है ।

31. क्या आप जानते है अमेरिका में 38% डॉक्टर भारतीय है।

32. भारत के आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है ।

33. भारत में एक तैरता हुआ डाकघर है जो कि श्री नगर के डल झील में स्थित है।

Amezing facts about India in hindi | भारत के बारे मे रोचक तथ्य

34. भारत स्थित पवित्र नगरी वाराणसी दुनिया की सबसे पुरानी नगरी है।

35. इंडोनेशिया (12.7%), पाकिस्तान (11.0%), के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी (10.9%) भारत में ही है।

36. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक वाला देश है।

37. दुनिया का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर, बृहदेश्वर मंदिर हैं जोकि तमिलनाडु में स्थित है।

38. भारत का टेलीफोन कोड +91 है।

39. भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है।

40. उत्‍तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है।

41. विश्व का पहला विश्व विद्यालय मगध के तक्षशिला में स्थापित किया गया था। इस विश्वविद्यालय का नाम तक्षशिला विश्वविद्यालय था, जिसे 800 ईपू में स्थापित किया गया था।

42. भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले धरती द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।

43. भारत का पहला राकेट साइकिल और पहली सॅटॅलाइट बैल गाड़ी पर लायी गयी थी।

Amezing facts about India in hindi | भारत के बारे मे रोचक तथ्य

44. भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग 25 साल से छोटे हैं तो वहीं 65 प्रतिशत लोग 35 साल से छोटे हैं। भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा लोग जल्द ही जवान होते हैं।

45. सुपरकंप्यूटर बनाने वाले तीन देशो में से एक भारत भी है। (दुसरे दो US और जापान है।)

46. दुनिया का सबसे बड़ा परीवार भारत के मिज़ोरमन में ही रहता है। जिसमे 1 इंसान, 39 पत्निया और 94 बच्चे रहते है।

47. हथियारों का आयात करने वाला भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

48. भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपनी सिर्फ प्रथम प्रयास में ही मंगल ग्रह पर अपना यान भेज दिया और उसमें सफल रहा।

49. भारतीय संविधान, विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसमें 448 आर्टिकल है और जिसे एक दिन में पढ़ा नही जा सकता है।

50. लगभग 10 करोड़ वर्ष पहले भारत एक द्वीप था.

51. शतरंज खेल की खोज भारत में ही हुई थी।


हमे उम्मीद है कि हमारा यह पोस्ट Amezing facts about India in hindi | भारत के बारे मे रोचक तथ्य आपको पसंद आया होगा , अगर पसंद आया हो तो शेयर जरूर करे।

धन्यवाद






Post a Comment

Previous Post Next Post